विनोद सिंह
लखनऊ। विंध्यलीडर संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताई है। उन्होने एक्स पर लिखा कि उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

मुख्यमंत्री योगी बच्चों को बांट रहे थे ‘खुशी’ तभी मिली मां के निधन की खबर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं। जिस समय सीएम के घर से यह दुखद खबर आई वह कर्तव्यपथ पर फर्ज निभा रहे थे। वह उन 50 हजार छात्र-छात्राओं की खुशी में शरीक थे जिन्हें टैबलेट वितरण के लिए गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल के पंचुर यमकेश्वर स्थित आवास पर सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वह अपने छोटे बेटे के साथ योगी के पैतृक गांव में रहती थीं। इधर मां का निधन हो गया था तो उधर सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर के उस कार्यक्रम में पहुंच गए थे जहां हजारों छात्र-छात्राएं टैबलेट पाने का इंतजार कर रहे थे।









