# प्रदेश के समस्त जनफदों में तहसील स्तर पर 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान
# प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने जारी की अभियान की कार्ययोजना
शशांक भाटिया
चोपन। सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । वर्ष 2027 के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का वार्षिक सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर घोषित कार्ययोजना के अनुसार सदस्यता अभियान प्रभारी की देख रख में 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच चलाया जायेगा। इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने की कार्ययोजना ।
सदस्यता अभियान के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार भाटिया ने बताया कि सभी जिलाध्यक्ष तहसील अध्यक्षों के साथ मिलकर पूरे मनोयोग से अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें।संगठन जितना मजबूत होगा उतनी मजबूती से पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

कार्य योजना के अनुसार तहसील अध्यक्ष अपने तहसील क्षेत्र के सभी आवेदन फार्मों की जांच कर उसे सत्यापित और अग्रसारित करते हुये उन्हें 20 दिसंबर तक जिला कार्यालय पर जमा करना सुनिश्चित करे जिसकी जिलाध्यक्ष 30 दिसंबर 2026 तक सभी फार्मों की जांच अपने स्तर से करके हस्ताक्षर मुहर के बाद 10 जनवरी तक हर हाल में फार्म सूची के साथ प्रदेश संगठन के पास भेजना सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश प्रबंध कारणी समिति के पदाधिकारी भी अपने तहसील अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर सशुल्क अपना सदस्यता फार्म जमा कराना सुनिश्चित करें।
# सदस्यता हेतु आवश्यक औपचारिकता
पूर्ण रूप से भरे हुए सदस्यता फार्म, अपने आधार की प्रति के साथ समाचार पत्र/इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा जारी अधिकार पत्र/नियुक्ति पत्र या परिचय पत्र की छाया प्रति के साथ एक फोटो फार्म पर चिपकाना और एक फोटो फार्म के साथ अलग से संलग्न करनी होगी।नए सदस्य दो फोटो संलग्न करेंगे। जिन पत्रकार साथियों के पास समाचार पत्र द्वारा जारी अधिकार पत्र/नियुक्ति पत्र /परिचय पत्र नहीं है वह अपने नाम से छपी/डेट लाइन से छपी चार खबरों की मूल कटिंग प्रति फार्म के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
# संगठन की आनलाइन सदस्यता
जो सदस्य ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं वह सीधे संगठन की वेवसाइट पर जा कर औपचारिकता पूर्ण कर सदस्यता ग्रहण कर सकते है ।









