विनोद सिंह

लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता। मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने की मुहिम की कमान भी मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं संभाल ली है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दलहीज पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी का अब पूरा जोर नये और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर है। भाजपा ने इसके लिए बड़ी मुहिम शुरू कर रही है और इसके लिए मुहिम को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी कल से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगी। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, 30 सितंबर को हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक और उसके बाद मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने की बात कही थी।

चंद दिनों बाद ही शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव की को लेकर सत्ताधारी भाजपा की चिंता मतदाता सूची पर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मतदाता सूची में मुस्लिम मतदाताओं के नाम तो बढ़े हैं, जबकि हिंदुओं के नाम कम हुए हैंऔर इसी बात को लेकर पार्टी ने इसे लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है। निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रहा है, जो चार जनवरी तक चलेगा।

इसे लेकर पार्टी का अब पूरा ध्यान ऐसे नामों पर है जो पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में तो हैं, लेकिन विधानसभा वाली लिस्ट में नहीं हैं। उन 55 लाख लोगों का भी पता लगाने की कोशिश होगी, जो सरकार की योजनाओं के लाभार्थी तो हैं लेकिन मतदाता सूची का हिस्सा नहीं हैं।

कार्यशाला में क्या होने जा रहा है

प्रदेश कार्यशाला में भाजपा हर जिले के नेताओं को समझाएगी कि इस अभियान को कैसे चलाया जाना है ताकि पार्टी की विचारधारा से जुड़ा कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री खुद इस मुहिम की गंभीरता से समझाएंगे। भाजपा के साथ ही उसके सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी इस काम में जुटेंगे। कार्यशाला में प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ ही जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मतदाता सूची से जुड़े अभियान के संयोजक, मोर्चों के अध्यक्ष बुलाए गए हैं।

क्या है योगी का दावा ?

योगी का कहना है कि एसआईआर के पहले की मतदाता सूची और उसके बाद आई मतदाता सूची को देखे तो सबकुछ साफ हो जाता है। योगी ने कहा कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं का नाम विधानसभा की सूची में नहीं है। इनमें से 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम यूपी की पंचायत मतदाता सूची में तो है लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है। इसी तरह 55 लाख ऐसे हिंदू मतदाता हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे हैं लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। 18 और 19 साल के साढ़े चार लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम पूरी सूची से गायब है।