विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में नए गठबंधन का ऐलान हुआ। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन हुआ है। चंद्रशेखर-ओवैसी ने इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का नाम दिया है। ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से वे उत्तर प्रदेश में फतेह हासिल करेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि हम 403 सीटों चुनाव लड़ेंगे।

# मोर्चे के मुख्यमंत्री होंगे चंद्रशेखर आजाद
# चार सौ तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा मोर्चा
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके इस मोर्चे के सीएम कैंडिडेट चंद्रशेखर होंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा। सारी सीट 403 हमारी हैं। एक दल की तरह चुनाव लड़ेंगे। जल्द मैनिफेस्टो जारी करेंगे। कहा कि यह तीसरा नहीं पहला और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। हमने सबको न्योता दिया, लेकिन अहंकार के चलते ध्यान नहीं दिया। सपा और कांग्रेस के साथ भाजपा को बाहर करने वाले दलों का सामाजिक मोर्चा में स्वागत है। 26 नवम्बर को बड़ी रैली करेंगे।
हमें किसी के राष्ट्रभक्ति का सबूत लेने की आवश्यकता नहीं।
हम देश से प्यार करते हैं। लेकिन सरकार को जवाब देना होगा कि वह जवान और बॉर्डर की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही है। अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर चंद्रशेखर ने कहा एक एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे।जो भाजपा को रोकना चाहते हैं वो मेरे साथ शामिल हों, मिलकर लड़ेंगे। चंद्रशेखर ने गठबंधन क्यों किया इसकी वजह बताई। चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी को हटाने के वादे किए गए लेकिन भाजपा कमजोर नहीं और मजबूत हो गई। इसी जरूरत को देखा गया और औवेसी से बातचीत करके अपनी राजनीतिक ताकत मजबूत करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि अब कमजोर समाज के लोग अपने वोट से ताकत बनेंगे और किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगे। उन्होंने कांशीराम के उस विचार का भी जिक्र किया कि समाज को मांगने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बनना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य संविधान और आरक्षण को खत्म करना है, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। मैं इनसे कहता हूं कि इन्हें दिन में तारे दिखा देंगे। 2027 में एसपीएम सत्ता परिवर्तन करेगा।
आज जो गठबंधन बना है , वह एक मजबूत विकल्प बनेगा: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं, तब भी बीजेपी को नहीं हरा पा रहे है और वो अकेले हरा भी नहीं पाएंगे। इसीलिए उन्होंने आजाद समाज पार्टी के साथ आज जो गठबंधन किया है ,वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। चंद्रशेखर का चेहरा सामने आया है। वो ये लोग कभी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे कि ये बराबरी पर आकर कैसे खड़ा हो गया। उनको तकलीफ़ होगी, जो लाजिमी है।










