चोपन । सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । स्थानीय विकास खंड की कनच ग्राम सभा स्थित पकरी के लीलावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुद्धवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी से पहुंचे नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दर्जनों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 12 लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की गई है ।
# विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की आंखों की जांच, निःशुल्क चश्मों का भी हुआ वितरण।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अशोक मिश्रा की पहल पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य संयोजक के रूप में अपना दल एस के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता श्यामाचरण उर्फ बबलू गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना धांगर, निर्भय पाण्डेय, लल्लू धांगर, रमेश चौबे समेत क्षेत्र के कई गणमान्य जन मौजूद रहे।










