Sunday, May 5, 2024
Homeदेशजम्मू कश्मीरवैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी दस की मौत ,...

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी दस की मौत , 55 घायल , घायल और मृतकों में अधिकांश बिहार के

-

अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 55 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है।

जम्मू । अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 55 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है।

जम्मू डीसी ने घटना में मरने वालों की संख्या को संशोधन किया है। पहले जहां मृतकों की संख्या 7 बताई जा रही थी, वहीं अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 10 बताई जा रही है।

जम्मू डीसी ने कहा कि अमृतसर से कटरा जा रही एक बस खाई में गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जबकि 50 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।कि पंजाब के अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटडा के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई। पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी बताई जा रही है। जिला आयुक्त जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 10 यात्रियों की मृत्यु हुई है। जबकि चार गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार 50 यात्रियों को स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजे गए हैं।

ज्ञातब्य है कि पंजाब के अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटडा के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई। पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी बताई जा रही है। जिला आयुक्त जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 10 यात्रियों की मृत्यु हुई है। जबकि चार गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार 50 यात्रियों को स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते सोमवार को रियासी जिले के कटरा के मूरी इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!