सुधाकर मिश्र

नैनी । प्रयागराज । विंध्यलीडर संवाददाता । जनपद प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम आज तीसरी बार हो रहा है साथ ही प्रत्येक शनिवार व रविवार को बूथों पर बूथ श्रेणी के अधिकारी भी बैठ रहे हैं ।जो नए मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए आ रहे , उनसे वांछित कागजात लेकर फार्म जमाकर वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा हैं एवम सुपर वाइजर आदि से पूछने पर उक्त जानकारी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि इसके पूर्व १४ व १५ नवंबर व २१ व २२ नवंबर २०२६ को भी पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ। जिसके कारण अब तक सभी जागरुक मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वा चुके हैं जो बाहर से आते हैं वे या जो नए साल या दो साल से घर बनवाकर बाशिंदा हो गए या जो बाहर से नौकरी से अवकाश ग्रहण कर चुके हैं अब सिर्फ वही फार्म आ रहे हैं ।

इसके अतिरिक्त जो आज तक मतदाता बने ही नहीं है और उनकी उम्र २२-२४ वर्ष की हो गई है जबकि १८ वर्ष बाद ही उन्हें मतदाता बन जाना चाहिए था । बी एल ओ के प्रचार प्रसार और जागरूक करने व फार्म वितरित करने के बाद वहीं नए मतदाता जुड़ रहे हैं।

इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र फार्म साइंस सेंटर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी के मतदान केन्द्र संख्या ३७८,३७९ व ३८० पर क्रमशः सियाराम यादव , गौरव पाल व रंजीत कुमार यादव बूथ पर मिले जिनके पास समाचार लिखे जाने तक क्रमशः छह , छह व सात फार्म आज आये थे। सुपरवाइजर अशोक कुमार भी सक्रिय दिखे।

मतदाता के २९ नवंबर रविवार को भी पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी रहेगा। यह जानकारी प्राप्त करने पर सभी बी एल ओ ने बताया कि पूर्व सूची व वर्तमान सूची की संख्या में अन्तर का कारण मात्र जो मर गए या जिनके नाम रिपीट हुए थे या दो दो-या तीन- तीन विधान सभा सूची में थे उनके नाम आधार कार्ड के आधार पर इस बार कई जगह नहीं जुड़े सके तो संख्या तो कम होगी ही जो यहां से अवकाश प्राप्त कर अपने गृह जनपद चले गए थे ये सारे नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए और यही मतदाता सूची के अन्तर का मुख्य कारण है।