लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्य मार्ग -27 पर बीती मध्य रात करीब 1:30 बजे कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही डीसीएम ने दो अर्टिगा कारों और एक बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार और एक अर्टिगा चालक की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।










