लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के 79 वर्ष बाद एक बार फिर आजादी बचाने की निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ रही है। 2024 में भाजपा संविधान बदलने के मंसूबे लेकर लोकसभा चुनाव में उतरी थी। देश और उत्तर प्रदेश की जनता ने संविधान की ढाल बनकर भाजपा को 240 सीटों पर रोक दिया।

प्रशासन नहीं दे रहा मार्च की अनुमति: आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन और संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेने के बाद संविधान रक्षा मार्च निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, सरकार के दबाव में प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। जबकि, हम बातचीत कर रहे हैं। आराधना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मल्लिकार्जुन खरगे अंबेडकर महासभा में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

संविधान दिवस पर खरगे की मोर्चेबंदी आज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर संविधान के मसले पर मोर्चेबंदी में जुट गई है। संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सभा को संबोधित करेंगे। वह पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि संविधान रक्षा मार्च निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, सरकार के दबाव में प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।










