भाजपा ने प्रदेश में शुरू की चुनाव की तैयारी घोषित किए किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम,सुनील चौबे बनाये गए सोनभद्र किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी ने आज सूची जारी की। सुनील चौबे बने सोनभद्र किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

विनोद सिंह
लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन के विभिन्न मोर्चों को मजबूत किया जा रहा है। आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। जारी सूची के अनुसार सोनभद्र का जिलाध्यक्ष सुनील चौबे को बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री चौबे सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील के लोहांड़ीके निवासी है और अभी तक शिवद्वार मण्डल के अध्यक्ष का पद भार संभाल रहे थे,जबकि वहीं राजा दीक्षित उर्फ संदीप को बांदा का जिम्मा सौंपा गया है।

संजीव मलिक को शामली, अनिल गुर्जर को अमरोहा, सुधीन्द्र चौधरी को बिजनौर, अरूण प्रताप सिंह को सहारनपुर महानगर, विनोद पवार को सहारनपुर जिला, अमित त्यागी को मुजफ्फरनगर, अक्षय भड़ाना को मेरठ महानगर, देवेंद्र यादव को गाजियाबाद महानगर, देवेन्द्र डायमन्ड को गाजियाबाद जिला, गौरव प्रताप सिंह को हापुड़, मुक्तानन्द शर्मा को नोएडा महानगर, नेकपाल यादव को संभल और ललित प्रधान को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह रवि राजपूत को आगरा महानगर, आशोक चाहर को आगरा जिला, अरूण सिंह गुर्जर को फिरोजाबाद महानगर, देवान्शु उपाध्याय को फिरोजाबाद जिला, केशव राना को एटा, राजेन्द्र चौधरी को हाथरस, अनिल तिवारी को मैनपुरी, रंजीत सिंह को कासगंज, सतेन्द्र यादव को बरेली जिला, विपिन सिंह को आवला, अग्निवेश तिवारी को शाहजहांपुर जिला, विजय चौहान को शाहजहांपुर महानगर, शरद पाल को पीलीभीत और केशव चौहान को बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं शैलेंद्र सिंह को कानपुर उत्तर, अजय प्रताप सिंह को कानपुर दक्षिण, अनुराग शुक्ला को कानपुर ग्रामीण, राजवर्धन सिंह को इटावा, रामबक्स लोधी को कन्नौज, विभवेश सिंह राठौर को फर्रुखाबाद, देवेंद्र राय को झांसी महानगर, राजेश राजपूत को महोबा, अमित सिंह उर्फ चुनमुन को हमीरपुर, रणदीप परिहार को फतेहपुर, कृष्ण चन्द्र तिवारी को झांसी जिला, और बलराम लोधी को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।



