Sunday, April 28, 2024
Homeलीडर विशेषsonbhdra news : प्रबुद्ध जनसंवाद में सोनभद्र पहुंचे साकेत मिश्रा,दिखी 2024 लोकसभा...

sonbhdra news : प्रबुद्ध जनसंवाद में सोनभद्र पहुंचे साकेत मिश्रा,दिखी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी

-

(समर सैम)
Sonbhadra news। सोनभद्र | पूर्वांचल के जनप्रिय कर्मयोगी विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने सोनभद्र स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रूप रेखा खींची। उनके विचारों को सुनने के लिए समूचे सोनभद्र जनपद से प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्री मिश्र ने भाजपा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं दूरगामी लक्ष्य से सभी प्रबुद्धजनों को वाकिफ कराया। साथ ही कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुकों से ससम्मान फीडबैक भी लिया। श्री मिश्र कि वाक पटुता एवं समझाने की अदभुत शैली से कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजन काफी प्रभावित नज़र आये। श्री मिश्र ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वेंटिलेटर पर पड़ी देश की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने का काम किया है।

also releted (यह भी पढ़ें) जनजातीय सामुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-योगी आदित्य नाथ

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया के देशों में बढ़ा है। तमाम देश के नेता मोदी को अपना अतिथि बनाने में गौरव की अनुभूति करते हैं। इंटरनेशनल अफेयर्स में भारत की पॉलिसी को आज कोई भी देश नज़र अंदाज़ करने की गुस्ताख़ी करने की हिमाक़त नहीं करता। मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वदेशी कोरोना का टीका बना कर विदेशों को भी मुफ्त में देकर मानवीयता का परिचय दिया है। आज भारत ने विश्व फलक पर मोदीजी की अगुवाई में अपनी दमदार उपस्थिति पेश की है। सफल अंतरष्ट्रीय कूटनीति के चलते कई देशों और संस्थाओं ने देश के प्रधानमंत्री मोदीजी को विभिन्न सम्मानों से नवाज़ा है। इसलिए हम भारत वासी आज मोदीजी के नेतृव में गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने का की मोदी के लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका जैसा देश कहता है कि अगर कहीं लोकतंत्र देखना है तो भारत में जाकर देखो।

उक्त प्रबुद्धजनों का संवाद कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में दुपहर 2 बजे से 6 बजे शाम तक जनहित के मुद्दों की शीतल हवा बहती रही। इस मौके पर सदर विधायक रॉबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे। विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जी ने अपनी साफ सुथरी छवि एवं अदभुत कार्यशैली से निकाय चुनाव में प्रदेश के मेयर की सभी सीट जीत कर धरातल पर जनता में अपनी लोकप्रियता का परिचय दे दिया है। यही लहर आगामी2024 में पूर्ण बहुमत से देश में पुनः भाजपा सरकार बनायेगी।

महा संपर्क अभियान के अंतर्गत बड़कागांव में मनोनीत विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने गांव के बच्चों के साथ विशेष संवाद स्थापित किया। साथ ही उनकी समस्याओं से भी रु ब रु हुए। जनपद सोनभद्र में 43 डिग्री तापमान और खौलती दुपहरिया भी व्यापक जनसंपर्क के पथ पर उनके पग को डिगा नहीं सका। जेठ की तपती दुपहरिया में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं के किर्यावयन का भी उन्होंने विश्लेषण किया। इस दौरान लोगों से संवाद कायम कर उनके मन को भी टटोलने का काम किया। साथ ही संवाद अदायगी के दौरान आमजन एवं प्रबुद्धजनों से जो फीडबैक मिला उसे 2024 से पहले पूरा कराने का भरोसा भी मिश्रजी ने कराया साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कई गुण भी सिखाए। दोपहर 12:00 बजे चिलचिलाती धूप में भी ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण जनों का अत्यधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सराहनीय रहा। श्री मिश्र जी ने सिंचाई व्यवस्था हेतु कुछ बांधों पर अपनी निधि से धन आवंटन का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दिया जायेगा। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर सिंचाई की समस्याओं के समाधान की दिशा में निर्णायक कदम उठाने की बात भी किसानों से कही। श्री मिश्र जी के सरल संवाद शैली से भाजपा सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को बल मिला। इस दौरे से ग्रामीण जनों में विशेष उल्लास देखने को मिला। जनता ने खुलकर श्री मिश्र जी के सामने अपने विचार और समस्याओं का इज़हार किया। प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साकेत मिश्र विधानसभा परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। जनपद सोनभद्र भ्रमण के दौरान जगह जगह लोगों ने श्रीमिश्र का स्वागत सत्कार किया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!