कोन। सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बस्ती के किनारे स्थित कुएं में सोमवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थतियों में शव मिला। युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बस्ती के किनारे स्थित एक कुएं में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। उधर कुएं में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई। उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय प्रदीप कन्नौजिया पुत्र जोखन निवासी रामगढ़ के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो रहा था।
कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों की तरफ से भी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।








