सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । श्री राणी सती दादी मंदिर में बुधवार को श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन का संयोजन रुचि सांवरिया जी की ओर से किया गया।

जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर दादी जी का गुणगान किया और अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थर्ड, कोषाध्यक्ष मीरा जालान एवं सचिव पूनम खेतान ने बताया कि श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भक्तों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से जोड़ना है।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच शृंगार सामग्री एवं प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, ममता जालान, योगेश्वरी चौधरी, एकता केजड़ीवाल, रिंकी जालान, रितु जालान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।








