Thursday, May 9, 2024
HomeखेलIND vs JPN ACT 2023 : भारत ने जापान को 5-0 से...

IND vs JPN ACT 2023 : भारत ने जापान को 5-0 से रौंदा , अब फाइनल में मलेशिया से होगी भिड़ंत

-

India vs Japan Hockey Match, Asian Champions Trophy 2023 : पाकिस्तानी हॉकी टीम ने शुक्रवार को चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 5 वें स्थान के प्लेऑफ में चीन को 6-1 से हराकर सांत्वना जीत हासिल की।

चेन्नई । India vs Japan Hockey Match : भारतीय हॉकी टीम ने 11 अगस्त 2023 की रात चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से रौंद दिया। अब उसकी भिड़ंत 12 अगस्त 2023 को इसी मैदान पर मलेशिया से होगी। मलेशिया ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

भारत की ओर से आकाशदीप सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुमित और कार्ति सेल्वम ने गोल किए। भारत ने पहले क्वार्टर को छोड़कर हर क्वार्टर में गोल किए। चौथे क्वार्टर के 51वें मिनट में स्थानीय खिलाड़ी कार्ति सेल्वम ने गोल किया। तीसरे क्वार्टर में भी भारत की ओर से एक गोल आया था। मैच के 39वें मिनट में सुमित ने भारत के लिए चौथा गोल किया।

यह भी पढ़ें । Rahul Gandhi News : ‘ मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री हंस रहे हैं , राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर साधा निशाना

इससे पहले दूसरे क्वार्टर में भारत ने 3 गोल किए थे। दूसरे क्वार्टर में पहले आकाशदीप ने 19वें मिनट में मैदानी गोल किया। फिर 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 30वें मिनट में मनप्रीत सिंह के डिफ्लेक्शन पर मनदीप सिंह ने मैदानी गोलकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पूर्व पहले क्वार्टर में भारत और जापान दोनों में कोई भी टीम खाता नहीं खोल पाई थी।

India vs Japan Hockey Match, Asian Champions Trophy 2023 , IND vs JPN ACT 2023 , Sonbhdra khabar , Sonbhdra News , Vindhyleader News

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!