Saturday, September 23, 2023
Homeकेरलकेरल में परिवार के 5 लोगों के शव मिले , पुलिस को...

केरल में परिवार के 5 लोगों के शव मिले , पुलिस को हत्या-आत्महत्या का संदेह

-

कन्नूर जिले के चेरुपुझा में बुधवार को सुबह एक मकान में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए।

कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले के चेरुपुझा में बुधवार को सुबह एक मकान में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हत्या-आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है जहां पिछले सप्ताह शादी करने वाले जोड़े ने बच्चों की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि महिला के तीन बच्चे उसकी पहली शादी से थे। घटना 23-24 मई की दरम्यानी रात को हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के लोगों ने आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!