किसानों ने बनाई रणनीति ,यदि धान खरीदी पर प्रशासन नहीं चेता तो किसानों का होगा प्रदर्शन
विमलेश गुप्ता कोन सोनभद्र

धान की खरीदी न होने से परेशान किसानों ने नाराज होकर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति रामगढ़ पर एकत्रित होकर धान खरीद को लेकर रणनीति बनाई और किसानों ने कहा कि अगर समय से धान की खरीदी नहीं हुई तो हम किसान धरना देने के लिए बाध्य होंगे। एक तरफ सरकार कह रही है कि किसानों का शत प्रतिशत धान खरीद किया जाएगा परन्तु हम गरीब किसान अपने धान को ओने पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर हैं क्योंकि क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं और सरकारी कर्मचारी जो धान खरीदी के लिए जिम्मेदार हैं वह इन्ही बिचौलियों के माध्यम से व्यवसायियों के धान को खरीद करने की जुगत में लगे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने के लिए सरकार का वादा केवल थोथा वादा साबित हो रहा है।इस मौके पर क्षेत्र के किसान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, गुप्तेश्वर कनौजिया, प्रेमचंद यादव ,बाबूलाल यादव, भिखारी, विजय कनौजिया, प्रदीप कनोजिया, दिवाकर प्रकाश अन्य किसान उपस्थित रहे।
