Friday, May 17, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBudaun News : बदायूं में भीषण हादसा , दो बच्चों समेत चार...

Budaun News : बदायूं में भीषण हादसा , दो बच्चों समेत चार की मौत

-

Budaun Accident News बदायूं में चंदौसी में शादी में शामिल होकर बदायूं लौट रहा पर‍िवार हादसे का श‍िकार हो गया। एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार कार सड़क क‍िनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। हादसे में दो बच्‍चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। कार को काटकर शवों को न‍िकाला गया।

बदायूं । ओवरटेक के चक्कर में तेज गति और सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ देने से शनिवार देर रात एक परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। इनमें सास-बहू और दो बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षतिग्रस्त कार का हिस्सा काटकर शव निकाले जा सके।

कार सवार दो अन्य को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। ये सभी चंदौसी से बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कुंवरगांव के अर्सिस बर्खिन गांव में रहने वाले कृषक पीतांबर के रिश्तेदार की चंदौसी में शादी थी। पुलिस के अनुसार, पीतांबर की बेटी शिवान्या, बेटा अरनव, पत्नी मीतल यादव को वहां से लौटना था।

पीतांबर के भतीजे जितेंद्र यादव भी अपनी मां सूरजश्री, पत्नी शशि एवं परिवार के सदस्य हर्ष के साथ लौटने की तैयारी कर रहे थे। शिवान्या, अरनव, मीतल भी उसी कार में सवार हो गईं। रात 11.15 बजे कार सलारपुर के पास पराग फैक्ट्री के सामने पहुंची थी। उसी समय एक वाहन को ओवरटेक के प्रयास में जितेंद्र ने गति बढ़ाई।

इतने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्राली के नीचे धंसकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सूरजश्री, उनकी पुत्रवधू शशि, पांच वर्षीय अरनव और सात वर्षीय हर्ष की मृत्यु हो गई।

Also read : यह भी पढ़े : युवती का आरोप बनारसी दरोगा कर रहा है शोषण क्या सचमुच बदल रही है उत्तर प्रदेश की पुलिस !

जितेंद्र यादव, तीन वर्ष की शिवान्या, मीतल को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि कार की अधिक गति और सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने से दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर मालिक की तलाश की जा रही है।

Car accident ,road accident ,Budaun Accident News ,up accident news sonbhdra news

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!