सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर की विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन चारों दिनों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
अभियान के दौरान छूटे हुए, युवा और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संबंधित मतदान केंद्र खुले रखने और कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।










