म्योरपुर।सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता ।स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में ‘वी द पीपल अभियान’ से जुड़े पवन कुमार सिन्हा एवं उत्पला शुक्ला उपस्थित रहे।
आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम बहन ने भी इस अवसर पर युवाओं को संबोधित किया।इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना, स्थानीय समस्याओं की पहचान करना तथा उनके समाधान के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षकों ने भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों, संगठन निर्माण, ग्राम सभा को मजबूत बनाने तथा युवा नेतृत्व की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकृतिक प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम आयोजन हमारी भागीदारी से जुड़े सौरभ कुमार, ने संचालित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर 20 नवंबर तक चलेगा।
इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवैधानिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे अपने गांवों में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। मौके पर रमेश कुमार,मनोज कुमार, यादव, जगमति ,गायत्री , पुष्पा आदि उपस्थित रही।










