Friday, April 26, 2024
Homeब्रेकिंगहाथरस बाई पास पर मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत , दिल्ली...

हाथरस बाई पास पर मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत , दिल्ली के तीन दोस्तों की मौत

-

हादसा करीब नौ बजे का है। कार में तीन लोग दिल्ली से आगरा जा रहे थे। आगरा की तरफ से मिनी ट्रक आ रहा था। हाथरस में बाईपास पर गांव मीतई स्थित त्यागी होटल के पास कार और मिनी ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हाथरस । आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ। आइ-10 कार और मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये दिल्ली के अशोक विहार में रहते थे। 

हादसा करीब नौ बजे का है। आइ-10 कार संख्या डीएल थ्री सीबीआर 1642 में तीन लोग दिल्ली से आगरा जा रहे थे।  आगरा की तरफ से मिनी ट्रक आ रहा था।  हाथरस में बाईपास पर गांव मीतई स्थित त्यागी होटल के पास कार और मिनी ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जेब में मिली आइडी से हुई पहचान

पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। तीनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जेब में मिली आइडी से चालक की शिनाख्त दिल्ली के अशोक विहार शहीद सुखदेव नगर ब्लाक एफ झुग्गी नं 256 निवासी 27 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ कालू पुत्र रामसनेही के रूप में हुई। दो अन्य लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

दिल्ली से रवाना हुए परिजन

सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि चंद्रपाल के स्वजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कार चंद्रपाल की ही है। वह खुद ही कार को बुकिंग पर लेकर जाता था। चंद्रपाल के स्वजन दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतकों में शामिल चंदन कुमार जौनपुर के थे और दिनेश सादाबाद के गांव बहरदोई के थे। ये दोनों दिल्ली में रहते थे। वहीं काम करते थे। दिनेश के घर धार्मिक आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त चंद्रपाल व चंदन के साथ कार से अपने घर आ रहे थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!