Saturday, April 20, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्ररामपुरिया गुंडा सलाखों के पीछे कैद

रामपुरिया गुंडा सलाखों के पीछे कैद

-

(समर सैम)

सोनभद्र। काफी समय से वांछित चल रहा रामपुरिया गुंडा आखिरकार नपुलिस के शिकंजे में आ ही गया। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। डॉ यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रामपुरिया गुंडा अरेस्ट।

दिनांक 19 नवंबर 2022 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 61/22 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रामसनेही पुत्र स्व रामदेव निवासी करोदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 52 वर्ष को ग्राम करौदिया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार सिंह एवं आरक्षी पवन कुमार यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र शामिल थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!