Monday, April 29, 2024
Homeराजनीतिस्वतंत्रता दिवद पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, गगनभेदी नारों से गूंज...

स्वतंत्रता दिवद पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, गगनभेदी नारों से गूंज उठा नगर

-

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन

Chopan news चोपन /सोनभद्र। नगर सहित पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय संस्थानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित जगह-जगह आन, बान, शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं सेनानियों को याद किया गया। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन उस्मान अली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण कराता है। हम अमर सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर नये विचारों एवं नये संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,जिलाध्यक्ष संतोष साहनी,रोहित बिंद,दिनेश जैन,दिनेश गर्ग,सभासद मनोरमा देवी,दिव्यप्रकास सिंह,रामपरीखा विश्वकर्मा,सुशील साहनी,सुखनंदन चौरसिया,अमित सिंह,कुशल सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

आजादी के इस पर्व पर चोपन विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोड़ ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया,पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव ने ध्वजारोहण किया। गुरुद्वारा इंटर कालेज में अध्यक्ष सरदार सुलख्खन सिंह ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक ब्यास मुनि पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें (also read) महज कुछ इमारतों और संस्थानों का अस्तित्व मिटाकर गांधी के विचारों को नही मिटाया जा सकता-अजय शेखर

आर्य समाज स्कूल में प्रबंधक प्रकाश दास ने ध्वजारोहण किया, आदर्श पब्लिक स्कूल पर हाजी वकील अहमद ने झण्डा रोहण किया।इस्लामिया स्कूल पर जामा मस्जिद के सेक्रेटरी महफूज आरिफ ने झण्डा रोहण किया , भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने ध्वजारोहण किया, डाला वन रेंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी इन्द्र जीत पाल ने झण्डा रोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डां सुभाष ने ध्वजारोहण किया। वहीं आदर्श महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद ने झण्डा रोहण कर छात्रों को संबोधित किया तत्पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये ।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!