Saturday, April 27, 2024
Homeदेशनई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने 195 उम्मीदवारों की...

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी दंगल में अपनी पहली बाजी मारी

-

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकते हुए अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों  की जो पहली सूची जारी की है  उसमें उत्तर प्रदेश की भी 51 लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर अपनी प्राथमिक बढ़त बना ली है।इससे यह तो साफ है कि सत्तारुढ़ भाजपा चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में अपने विरोधियों से अपनी पहली बढ़त बना ली है।
यहां आप सबको यह बताते चलें कि भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें 28 महिला उम्मीदवारों सहित अनुसूचित जाति से 27 उम्मीदवार व अनुसूचित जनजाति के कुल 18 उम्मीदवार  तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार बनाये गए हैं,अर्थात जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इतना ही नही युवाओं को राजनीति में आगे लाने अर्थात अगली पीढ़ी को राजनीतिक विरासत सौपने के लिए 47 उम्मीदवार ऐसे बनाये गए हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है

यूपी के 51 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है –

1- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
2- कैराना – प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
4- नगीना – ओम कुमार
5- रामपुर – घनशयाम लोधी
6- सम्भल – परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर – भोला सिंह
10- मथुरा – हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर – राजकुमार चहर
13- एटा – राजवीर सिंह
14- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर – अरुण सागर
16- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा – रेखा वर्मा
18- सीतापुर – राजेश वर्मा
19- हरदोई – जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख – अशोक रावत
21- उन्नाव – साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
23- लखनऊ – राजनाथ सिंह
24- अमेठी – स्मृति ईरानी
25- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
26- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
27- इटावा – राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज – सुब्रत पाठक
29- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
30- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी – अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा – आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
36- अयोध्या – लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
39- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
40- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
41- बस्ती – हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
43- महराजगंज – पंकज चौधरी
44- गोरखपुर – रवि किशन
45- कुशीनगर – विजय दुबे
46- बांसगांव – कमलेश पासवान
47- लालगंज – नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली – महेंद्र पांडेय

जिन 29 सीटों पर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में  प्रत्याशी नहीं घोषित किए उनमें से 19 सीटों पर वह पिछली लोकसभा में जीत दर्ज की थी और 10 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था।

जिन 19 पर  भारतीय जनता पार्टी के sitting एमपी हैं और वहां  प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई  उनकी सूची इस प्रकार है

मेरठ-राजेंद्र अग्रवाल
गाजियाबाद-वीके सिंह
अलीगढ़-एसके गौतम
बागपत -एसपी सिंह
हाथरस -राजवीर दिलेर
बदायूं-संघ मित्र मौर्य
बरेली-संतोष गंगवार
पीलीभीत -वरुण गांधी
सुल्तानपुर -मेनका गांधी
कानपुर -सत्यदेव पचौरी
कौशांबी-विनोद सोनकर
फूलपुर-केसरी देवी
इलाहाबाद -रीता बहुगुणा जोशी
बहराइच- अक्षयबर लाल
कैसरगंज -बृजभूषण शरण सिंह
बलिया -वीरेंद्र सिंह मस्त
मछली शहर-बीपी सरोज
भदोही -रमेश चंद बिंद

बाकी 8सीट वह हैं जिन पर बीजेपी 2019 में हारी थी और इनपर भी अभी पहली लिस्ट में प्रत्याशी  घोषित नहीं किये गए हैं उनकी सूची कुछ इस प्रकार है

सहारनपुर
बिजनौर
मुरादाबाद
अमरोहा
फिरोजाबाद
मैनपुरी
आजमगढ़
घोसी

दो सीटें राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर  लोकसभा में उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल के पास हैं

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!