Friday, April 26, 2024
Homeब्रेकिंगब्रेकिंग : रेलवे स्टेशन पर बन रहे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने...

ब्रेकिंग : रेलवे स्टेशन पर बन रहे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से कई मजदूर घायल

-

म्योरपुर। रेलवे स्टेशन म्योरपुर पर रेलवे लाइन पार करने के लिए बन के रहे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से उसमे काम कर रहे मजदूर नीचे दब कर घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक कार्य के दौरान अचानक भरभरा कर शटरिंग गिरने के कारण उसके साथ बंधा सरिया भी गिर गया।

उक्त हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल होने के समाचार मिल रहे हैं। हादसे के बाद कार्यस्थल पर अफरा तफरी मच गई।आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से निकाल कर हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चार मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

फ़िलहाल रेलवे विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!