Tuesday, April 30, 2024
Homeदेशबिहारबिहार : चार सगी मासूम बहने जिंदा जलकर हुई खाक , आधा...

बिहार : चार सगी मासूम बहने जिंदा जलकर हुई खाक , आधा दर्जन से अधिक लोग भी झुलसे

-

जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में तीन घरों में भीषण आगजनी से चार लोग जिंदा जल गए हैं। आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी मची का माहौल है।

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार देर रात भीषण अगलगी में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। यहां तीन घरों में भीषण आग लग गई।आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।

सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अनुसूचित जाति के हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सुप्तावस्था में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

अगलगी में नरेश राम की चार बेटियां सोनी (12 वर्ष), शिवानी (आठ वर्ष), अमृता (पांच वर्ष) और रीता (तीन वर्ष) की मौत हो गई। नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। रात में घर में उसकी पत्नी, पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। ये भी झुलस गए हैं।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!