Sunday, May 12, 2024
Homeराजनीतिअपनादल एस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनभद्र के दिनेश बियार...

अपनादल एस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनभद्र के दिनेश बियार भी

-

विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल एस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सोनभद्र निवासी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश बियार को भी पार्टी ने अपना स्टार कैंपेनर बनाया है।

अपना दलएस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की ओर से पार्टी के स्टार प्रचारकों की यह सूची निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और एमएलसी आशीष पटेल के अलावा 13 अन्य पार्टी नेताओं के नाम इस सूची में शामिल हैं।

इन स्टार कैंपेनर में सांसद पकौड़ी लाल कोल, आरबी सिंह पटेल, अवध नरेश वर्मा, रेखा वर्मा, राजकुमार पाल, केके पटेल, राजेश पटेल बुलबुल, मुन्नर प्रजापति, गिरिजेश पटेल, दिनेश बियार, अभिषेक चौबे, अहमद खान मंसूरी और विजय चौरसिया शामिल हैं।

ये सभी स्टार कैंपेनर भाजपा-अदएस गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को मजबूती देंगे। मौजूदा समय पार्टी के मानिकपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश बियार ने शनिवार को  बातचीत में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तत्परता से निभाने के लिए वह संकल्पित हैं।

दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा-अदएस गठबंधन के साथ है और यह गठबंधन एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!