करमा / सोनभद्र (जितेन्द्र कुमार शुक्ला)
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती प्रतिभा को उजागर न किया गया तो इस दिवस को मनाने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता। देस प्रदेश में महिलाओं ने शिक्षा,चिकित्सा एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय संस्कृति और सनातन के क्षेत्र भी महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है।इसी क्रम में आज रुद्रा माडर्न सेकेंडरी स्कूल भगौती खैराही सोनभद्र में विश्व महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलोक पाण्डेय द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
पाण्डेय ने कहा की आज नारी अबला नहीं रह गई है।बल्कि हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर भूमिका निभा रही हैं।इसलिए जरूरत है की नारी का सम्मान किया जाय। इस अवसर पर विद्यालय में अनामिका सिंह,अर्चना त्रिपाठी,समीना बेगम, सेफाली गुप्ता संजना राय,आरती,सुभम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।