Wednesday, April 24, 2024
Homeब्रेकिंगपडरी कला में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पहचान में उलझी पुलिस

पडरी कला में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पहचान में उलझी पुलिस

-

रामगढ़ /सोनभद्र। पन्नूगंज थानाक्षेत्र के पडरी कला (कठार) सिलथम मेन रोड से पुरब कुछ दुरी पर नाली मे पड़ा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के मुताबिक पड़री कला के पुर्व प्रधान के खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई ग्रामीणों ने किसी अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्राम प्रधान पडरी कला को सूचना दिया ।

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी ,सूचना पाकर पन्नूगंज व रामपुर बरकोनियाँ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव का ग्रामीणों से पहचान कराया परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उक्त अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। फिलहाल पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव के शिनाख्त की कोशी में लगी है क्योंकि जांच में तेजी पहचान के बाद ही आएगी। थानाध्यक्ष पन्नूगंज ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सुचना मिली है उक्त सूचना मिलने के बाद हमारे यहाँ से पुलिस घटनास्थल पर गयी है वहां से उसके लौटने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!