प्रदेश के इन कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी जल्द मिलेगी,
प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 118 वीं बैठक आज हुई। जिसमें कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को लेकर फैसला हुआ। साथ ही स्वास्थ्य बीमा सुविधा भी जल्द देने पर विचार किया गया।

विनोद सिंह
लखनऊ। विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत के साथ ही (एलटीसी) की सुविधा भी दी जाएगी इतना ही नहीं जल्द ही स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ कर्मचारियों व उनके साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को भी दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 118 वीं बैठक में लिया गया ।
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 118वीं बैठक में यह तीन महत्वपूर्ण निर्णय कर्मचारियों के हितों में लिए गए हैं। आज हुई बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि आउटसोर्सिंग निगम की ओर से तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए तय किया गया मानदेय कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिससे उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
एलटीसी की सुविधा देने पर भी सहमति
कर्मचारियों के लिए अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) की सुविधा देने पर भी बोर्ड ने सहमति जता दी है। बैठक में सेवारत कर्मचारियों के साथ ही सेवानिवृत्त हुए चुके कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बोर्ड की अगली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा और उसे पास किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जल्द स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी मिलेगी। बैठक में सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह व विशेष सचिव, पर्यावरण एवं वन नीरजा सक्सेना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



