विज्ञापन

अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें

संपर्क करें →
🔍
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर धू-धूकर जली स्लीपर बस, 9 लोगों की मौत; 35 यात्री सवार

राजेंद्र द्विवेदी••गाजियाबाद
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसा सामने आया है। बुधवार रात एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस में करीब 35 यात्री थे। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

Sep 24, 2026 09:48

गाजियाबाद। विंध्यलीडर संवाददाता । बुधवार की रात एक चलती स्लीपर एसी बस में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसे में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई । कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। बस यात्रियों को लेकर नोएडा से महोबा जा रही थी।

जेवर कोतवाली के पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12:00 बजे दयानत पुर गांव के समीप हुआ। एक्सप्रेस-वे पर चलती बस आग का गोला बन गई। बस में आग लगने पर चीख पुकार मच गई। 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई ।

जबकि कुछ लोगों ने खिड़की से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट में आग बुझाई गई, लेकिन बस तब तक पूरी तरह जल चुकी थी। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है।

शेयर करें:FacebookWhatsAppX

संबंधित खबरें