भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर किया बदलाव, 28 और आठ केंद्र शासित प्रदेश के प्रभारी-सह प्रभारी किए गए नियुक्त
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 18:27
भारत
नई दिल्ली।23 सितंबर। विंध्यलीडर संवाददाता ।भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव किये हैं और इसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जबकि अभी भाजपा ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल है। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गये हैं, कोई सह-प्रभारी नहीं बनाया गया है।
भाजपा ने सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को सौंपी है। श्री तावड़े को उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रभारी बनाया है, जबकि श्री जगदीश पटेल, श्रीमती मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और श्री अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा, छत्तीसगढ़, श्री राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु और श्री तरुण चुघ को गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त किया है।
उन्होंने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार श्री विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया, जबकि श्री जमयांग सेरिंग नामग्याल और श्रीमती दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजपा ने श्री संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया, जबकि श्रीमती कविता पाटीदार और श्री कुलजीत चहल सह प्रभारी बनाया है। श्री बैजयंत जय पांडा महाराष्ट्र के प्रभारी बनाये गये है, जबकि श्री अमित मालवीय, श्री सदानंद तनावड़े और श्रीमती कमलजीत सहरावत सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री नवीन ने श्री हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया है, जबकि श्रीमती संगीता यादव और श्री रोहन गुप्ता को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री विप्लव कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री राजदीप रॉय को मणिपुर, श्री डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा, श्री सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल, श्री बिप्लब देव को मध्य प्रदेश और श्रीमती भारती पवार को गोवा का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजपा ने अंडमान एवं निकोबार का प्रभारी श्री जय प्रकाश को बनाया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ. देवेश कुमार बनाये गये हैं।
इसी तरह भाजपा ने डॉ. अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनया है, जबकि सह प्रभारी की जिम्मेदारी श्री वंशी श्रीनिवासन को सौंंपी है। असम के प्रभारी श्री मंगल पांडे बनाये गये हैं, जबकि श्री फांगनोन कोन्याक और श्री मनोज टिग्गा सह प्रभारी बनाये गये हैं। चंडीगढ़ के प्रभारी श्री महेंद्र पांडे बनाये गये हैं। दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव की प्रभारी श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई पटेल बनायी गयी हैं। भाजपा ने गोवा की प्रभारी डॉ. भारती प्रवीन पवार को बनाया है जबकि सह प्रभारी की जिम्मेदारी श्री अनिल एंटनी को सौंपी है। गुजरात के प्रभारी श्री तरुण चुघ, जबकि सह प्रभारी श्री अजय महावर और श्रीमती गोमती साई को बनाया गया है।
हरियाणा की प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह, जम्मू-कश्मीर के प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया और सह प्रभारी श्रीमती रीना कश्यप, झारखंड के प्रभारी, श्री गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी श्री सोरेन सिंह, श्रीमती निवेदिता सिंह, कर्नाटक के प्रभारी, श्री हरीश द्विवेदी और सह प्रभारी डॉ. कसुम वेंकटेश्वरलु, केरल के प्रभारी प्रो. एम. नागराजा और सह प्रभारी, एम. वेंकटेशन, लद्दाख के प्रभारी श्री राजकुमार भाटिया होंगे। इनके अलावा लक्षद्वीप के प्रभारी श्री जॉर्ज कुरियन, मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री बिप्लव कुमार देव और सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, मणिपुर के प्रभारी डॉ. राजदीप रॉय, मेघालय के प्रभारी श्री कनाद पुरकायस्थ और सह प्रभारी डॉ. नुमल मोमिन, मिजोरम के प्रभारी डॉ. भगवत कराड, नगालैंड के प्रभारी श्री अनिल एंटनी, ओडिशा की प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी डॉ. स्वदेश सिंह, पुड्डुचेरी के प्रभारी के. सुरेंद्रन होंगे।
इनके अलावा पंजाब के प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया और सह प्रभारी श्री वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर, राजस्थान के प्रभारी श्री संजय भाटिया और सह प्रभारी श्रीमती कविता पाटीदार और श्री कुलजीत चहल, सिक्किम के प्रभारी श्री राजू बिष्ट, तमिलनाडु के प्रभारी श्री राम माधव और सह प्रभारी श्री निर्मल कुमार सुराना और श्रीमती डी. के. अरुणा, तेलंगाना के प्रभारी श्री सुनील बंसल और सह प्रभारी श्री अभय पाटिल और श्रीमती रेखा शर्मा, त्रिपुरा की प्रभारी श्रीमती मृगांका देव बर्मन, उत्तराखंड - प्रभारी के श्री राम माधव और सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन तथा सुश्री बांसुरी स्वराज, पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री सुनील बंसल और सह प्रभारी श्री लाल सिंह आर्य, श्री राजेंद्र सिंह, तथा श्रीमती पिंकी कुशवाहा को बनाया गया है।
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →