# बीत रहे साल की समीक्षा और नये साल की रणनीति पर होगी चर्चा
# प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने जारी की सूचना
अजय भाटिया
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उ प्र की प्रदेश कार्यसमिति/मंडल अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों की सयुंक्त बैठक आगामी 29 नवम्बर 2026, रविवार को मां विन्धवासिनी देवी के पवित्र धाम विन्ध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में दिन 10 बजे से होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों / सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों से ससमय बैठक में सहभागिता की अपेक्षा की है।
इस संदर्भ में प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार भाटिया ने कहा कि एसोसिएशन की स्थापना के बाद से ही साल की अंतिम बैठक माँ विंध्यवासिनी देवी के पवित्र धाम विंध्याचल में होने की परंपरा रही है जिससे दो लाभ मिलते हैं पहला तो प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए पत्रकार साथियों को मां के दरबार में माथा टेक दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता हैं, वहीं दूसरी ओर नए साल में संगठन का कार्य पूरी शक्ति और नई ऊर्जा से करने की प्रेरणा मिलती है। बीते कई दशकों से बैठक का सुंदर आतिथ्य प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में वो विंध्याचल मंडल और मीरजापुर जनपद की ऊर्जावान टीम पूरे मनोयोग से प्रदान करती रही है ।

बैठक में बीत रहे साल की समीक्षा के साथ ही नए साल में संगठन की भावी रणनीति पर भी प्रभावी मंथन होगा। बैठक के पूर्व बैठक का एजेंडा माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री जी द्वारा जारी कर दिया जायेगा।










