Thursday, May 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP : सुभासपा भाजपा के साथ लड़ेगी 2024 के लोकसभा का जंग

UP : सुभासपा भाजपा के साथ लड़ेगी 2024 के लोकसभा का जंग

-

SBSP NDA Alliance अखि‍लेश यादव से गठबंधन तोड़ने के बाद सुहेलदेव समाज पार्टी ने अब फिर से एनडीए से नाता जोड़ लिया है। अब लोकसभा 2024 का jaसुभासपा और भाजपा साथ म‍िलेकर लड़ेंगे। बता दें क‍ि पूर्वांचल की सीटों पर सुभासपा का काफी प्रभाव है। बीते चुनाव में सपा गठबंधन के चलते भाजपा को कुछ सीटों से हाथ धोना पड़ा था लेक‍िन इस बार भाजपा ने पूरी प्‍लान‍िंग की है।

नई दिल्ली । Political news। सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की खबरों को आज व‍िराम लग गया। अम‍ित शाह के साथ ओपी राजभर ने भी ट्वीट कर एनडीए और सुभासपा के गंठबंधन पर मुहर लगा दी है। अब लोकसभा इलेक्‍शन 2024 में दोनों पार्ट‍ियां साथ म‍िलकर चुनावी ताल ठोकेंगी।

लोकसभा की ज‍िन तीन सीटों पर हारी थी भाजपा वहां है सुभासपा का जलवा

UP: सुभासपा भाजपा के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024, द‍िल्‍ली में अम‍ित शाह संग बैठक के बाद गठबंधन का एलान
Lok Sabha elections 2024: सुहेलदेव समाज पार्टी ने एनडीए से क‍िया गठबंधन

पिछले लोकसभा के चुनाव में पूर्वांचल की अहम सीटों में शुमार गाजीपुर, घोषी व जौनपुर लोकसभा सीट भाजपा हार गई थी। तीनों सीटें सपा-बसपा के कारण बसपा के खाते में चली गई थी। अब इन सभी सीटों पर भाजपा का पूरा फोकस है। वह हर हाल में पिछले चुनाव में विपक्ष के खाते में गई सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। सुभासपा के साथ आने के बाद अच्छा खासा वोट बैंक भाजपा को मिलना तय है, जो भाजपा के लिए जीत की राह आसान करेगा।

ओपी राजभर ने कभी अख‍िलेश को दी थी सड़क पर संघर्ष करने की सलाह

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कभी अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलकर सड़क पर संघर्ष करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि सपा और बसपा को वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिये। उनकी दलील थी कि जब दोनों ही दल पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं तो फिर चुनाव अलग- अलग क्यों लड़ते हैं। अब सुभासपा ने भाजपा के साथ हाथ म‍िलाया है।

यह भी पढ़े । UP : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की मौत… दर्जन भर घायल , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

2022 में सुभासपा ने सपा के साथ लड़ा था व‍िधानसभा चुनाव

बता दें क‍ि सुभासपा और सपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था। सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी।

UP politics ,political News ,SBSP NDA Alliance , sonbhdra khabar , sonbhdra news ,samajwadi parti

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!