सोनभद्र विंध्यलीडर संवाददाता । सोनभद्र खाद्य रसद ( विपणन) विभाग सोनभद्र किसानों का एक दाना भी धान 14 नवम्बर 26 तक नहीं खरीद सका है जबकि धान जबकि बनाए गए हैं 40 क्रय केंद्र , अभी तक 4 क्रय केंद्रों के अतिरिक्त एक भी केंद्र धान का एक कण भी खरीद नहीं कर सके हैं। जबकि शुरुआत में ही तैयार धान को तीन चार रुपए कम कीमत पर बिचौलिए तेजी से खरीद कर जगह-जगह निजी गोदामों पर डंपिंग कर रहे हैं । कुछ दिन बाद जब केंद्रों पर किसानों की लाइन लग जायेगी तब उन्हीं बिचौलियों का धान किसानों के नाम चढ़ाकर कागजों में खरीददारी की खानापूर्ति करते हुए बिचौलियों का धान खरीद कर बड़े पैमाने पर किसानों का दोहन करते हुए बंदरबांट कर लिया जायेगा।
# जिला अधिकारी महोदय सीयूजी नंबर नहीं उठाते हैं। इसलिए जिलाधिकारी कोई ऐसा मोबाइल नम्बर जारी करें जहां बात कर उन तक किसानों के जनहित की बात सीधे उन तक पहुंचाई जा सके।
किसानों पत्रकारों से अपनी बात जिलाधिकारी के पास पहुंचाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आपसे निवेदन है कि जिलाधिकारी किसानों के हित के लिए शिकायत नंबर जारी करें जिसकी सुनवाई नित्य 28 फरवरी तक खुद करें , जब तक की खरीद नहीं हो जाती।



उल्लेखनीय हैं कि सोनभद्र में खाद्यान्न माफियाओं की सक्रियता पूर्वांचल में सबसे ज्यादा है। यहां योजनाबद्ध तरीके से किसानों की उपज को लूटा जाता रहा है।
यदि नियमित निगरानी जिम्मेदार लोगों द्वारा नहीं किया गया तो किसानों का दोहन नहीं रोका जा सकता । अतः गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी महोदय धान खरीद की नियमित रोज निगरानी करना सुनिश्चित करें किसान हित में।










