चोपन मुख्य बाजार में श्री राम लीला का शुभारंभ आज
श्री राम की लीलाओं का भब्य मंचन बाहर से आयी राम लीला मंडली के कलाकारों द्वारा 9 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन देर शाम से किया जायेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी...........

अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →श्री राम की लीलाओं का भब्य मंचन बाहर से आयी राम लीला मंडली के कलाकारों द्वारा 9 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन देर शाम से किया जायेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी...........

अजय भाटिया
चोपन, सोनभद्र। नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी रेलवे राम लीला मैदान में श्री राम लीला के मंचन का शुभारंभ आज शाम किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए श्री रेलवे राम लीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, महामंत्री धर्मेन्द्र जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक दूबे ने बताया कि विजयादशमी ( दशहरा) का पावन पर्व धूमधाम से मनाये जाने के निमित्त भगवान् श्री राम की लीलाओं का भब्य मंचन बाहर से आयी राम लीला मंडली के कलाकारों द्वारा 9 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन देर शाम से किया जायेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन रावण दहन का भब्य कार्यक्रम होगा। भरत मिलाप का सुंदर आयोजन 21 अक्टूबर की शाम होगा।
गौर तलब है कि यहाँ बनने वाला दशानन का पुतला अपनी विशालता के लिए पूरे जनपद में आकर्षण का केंद्र होता है जिसके दहन को देखने हेतु नगर के साथ ही आसपास के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में नर नारी और बच्चे समूहों में यहाँ पहुंचते हैं। शांति व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को भी दिनरात एक कर पसीना बहाना पड़ता है। बीते कई दशकों से चली आ रही यह परम्परा साल दर साल नये आयाम स्थापित करती रही है।
समिति के पदाधिकारियों ने पूरे नगर का भ्रमण कर जनसंपर्क किया और आमंत्रण पत्र वितरित कर श्री राम लीला के शुभारंभ अवसर के साथ ही नियमित रूप से कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ ही सहयोग का अनुरोध किया है।