125 सालों की ऐतिहासिक रामलीला रॉबर्ट्सगंज में हुई प्रारम्भ
रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का कार्यक्रम निरंतर चलने वाली 125 सालों की ऐतिहासिक रामलीला नगर कोतवाल ब्रह्म बाबा, श्री बांके बिहारी के यहां पूजा अर्चना के साथ रामलीला का मंचन मुकुट, वीर हनुमान जी..........
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । आज सोनभद्र नगर में रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का कार्यक्रम निरंतर चलने वाली 125 सालों की ऐतिहासिक रामलीला नगर कोतवाल ब्रह्म बाबा, श्री बांके बिहारी के यहां पूजा अर्चना के साथ रामलीला का मंचन मुकुट, वीर हनुमान जी का आवाह्न करके पूजा के साथ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका सोनभद्र नगर के अध्यक्षा श्रीमती रूबी प्रसाद , रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ,अध्यक्ष पवन कुमार जैन , कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता , द्वारा सयुक्त रूप से मुकुट पूजा कर लीला का शुभारंभ किया गया आज की लीला में नारद मोह का लीला दिखाई गई ।

आज शुक्रवार को रात्रि 7:00 बजे से रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में आदर्श रामलीला मंडल पिपलेश्वर धाम के कुशल कलाकारों द्वारा रावण जन्म और श्री राम जन्म की लीला दिखाई जाएगी ।

समिति सभी सम्मानित सदस्य गणों से निवेदन किया गया कि समय से अपनी उपस्थिति रखें जिससे उनके अमूल्य सुझाव सहयोग से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके उपस्थिति मात्र से ही समिति के सभी सदस्यों का उत्साह वर्धन ,होगा और कार्य करने में समिति को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी ।

रामलीला का शुभारंभ के समय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, प्रमोद कुमार गुप्ता जी,आनंद मिश्रा जी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बड़ी बहन पुष्पा जी श्री रासलीला समिति के संयोजक श्री राम प्रसाद यादव जी,धर्मराज जैन ,प्रशांत जैन , दीपक केसरवानी,कृष्ण मुरारी गुप्ता , बलराम सोनी , समिति के सभी सम्मानित सदस्य गण आदर्श नगर पालिका के सम्मानित सभासद भी उपस्थित रहे ।


