सड़कों पर विचरते गौवंश, हादसों की बड़ी वजह
गौपालकों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
अजय भाटिया
सोनभद्र। वाराणसी शक्ति नगर का मुख्य सड़क मार्ग हो अथवा गाँव नगर की सड़के, जिन पर जगह जगह विचरते गौवंश आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनते जा रहे हैं ।कभी किसी हादसे पर ज्यादा हो हल्ला हुआ तो संबंधित जिम्मेदार भी कभी कभार इन्हें पकड़ने की कवायद कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेते हैं।
वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर रेनूकोट से वाराणसी तक सड़क निर्माण कंपनी कई स्थानों पर टोलप्लाजा स्थापित कर आने जाने वाहनों से भारी भरकम टैक्स तो वसूलती है लेकिन संडक के रखरखाव और अन्य दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह प्रतीत होती है। सड़कों पर गौवंश और अन्य छुट्टा पशु न पहुंचे इसके लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
आमजन ने जनहित में उन गौवंश पालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है जो गौवंश पालक सुबह शाम दूध दोहने से तो मतलब रखते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा और चारा आदि के प्रति लापरवाही बरतते है और अपने पालतू गौवंश और अन्य जानवरों को दिन रात सड़कों पर लावारिस छोड़ देते हैं जिससे गौवंश के साथ ही वाहन चालक और राहगीर भी दुर्घटनाओं के शिकार होते रहते हैं।



