जनसमस्याओं को लेकर इंटक ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जनपद के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलहत्थी ब्लॉक म्योरपुर के जोगीडीह रेलवे स्टेशन की तरफ दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण किए जाने, बिजली और पानी जैसे बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु ----
अपने व्यापार का विज्ञापन यहाँ दें — विंध्य क्षेत्र के हज़ारों पाठकों तक पहुंचें
संपर्क करें →
सोनभद्र। विंध्य लीडर संवाददाता । जनपद के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलहत्थी ब्लॉक म्योरपुर के जोगीडीह रेलवे स्टेशन की तरफ दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण किए जाने, बिजली और पानी जैसे बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।जिसकी प्रति माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है।

इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल रेल प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने संगठन को पत्र लिखकर दिया है कि जोगी डीह रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण होने के पश्चात ही आर ओ बी रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण संभव है। जिला प्रशासन से पुरजोर तरीके से मांग किया गया है कि उक्त ग्राम पंचायत के आवा गमन हेतु सड़क का निर्माण यथा शीघ्र कराया जाए ।रेलवे ओवरब्रिज न होने से उस आदिवासी क्षेत्र के पढ़ने वाले लगभग 400 बच्चे एवं सैकड़ों जनता प्रतिदिन जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस करके आते जाते हैं, इसके लिए संगठन जिला प्रशासन एवं सरकार को कई बार पत्र देकर अनुरोध कर चुका है लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं बना । जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल करवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया ।

इंटक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी इस ग्राम पंचायत के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं यहां की जनता नदी नाला चुआंड़ का पानी पीने के लिए मजबूर है हर घर नल योजना जो केंद्र सरकार की बड़ी परियोजना है इस क्षेत्र में अभी तक नहीं पहुंच पाई है ।संगठन ने प्रस्ताव दिया है कि बेलहत्थी ग्राम पंचायत के बगल रेणुका नदी पर फिल्ट्रेशन प्लांट लगाकर पूरे ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल पहुंचने का कार्य कराया जाए जिससे यहां के आदिवासी गंभीर बीमारियों से बच सके।
इंटक के ग़ाम पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद खरवार ने कहा कि इस ग्राम पंचायत के आसपास बड़े-बड़े बिजली परियोजना के कारखाने लगे हैं लेकिन यहां की जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है , सड़कों का निर्माण, पेयजल, विद्युतीकरण का कार्य सीएसआर अथवा डीएमएफ के माध्यम से कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से हरदेवनारायण तिवारी बृजेश तिवारी राम प्रसाद शिव प्रसाद खरवार लक्ष्मण खरवार आदि रहे।



