ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी सभी जनपदों में जिला स्तरीय बैठक कराने का दिया निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने जिलाध्यक्षों के नाम जारी करते हुए त्रैमासिक बैठक 26 सितम्बर से 15 अक्टूबर 26 तक अनिवार्य रूप से कराये जाने के दिए निर्देश

सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता। संगठन को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समस्त जिला इकाइयों को बीत रहे वर्ष 2026 की तीसरी जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक 26 सितम्बर से 15 अक्टूबर 26 तक अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने आज जारी किया।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने जनपदों में बैठक की तिथि एवं समय का निर्धारण कर समय से इसकी सूचना अपने जनपदीय पदाधिकारियों/सदस्यों को देने के साथ ही अनिवार्य रूप से अपने मंडल अध्यक्ष को देते हुए उन्हें बैठक में सहभागिता हेतु आमंत्रित करें।

प्रदेश के जिन मंडलों में अभी मंडल अध्यक्ष नामित नहीं है, उन मंडल के सम्बंधित जिलाध्यक्ष अपने स्तर से बैठक सम्पन्न कराए। बैठक के उपरांत बैठक की कार्यवाही और छायाचित्र संगठन के वाट्सएप ग्रुप खबर नामा पर अनिवार्य रूप से पोस्ट किए जाए।



