Wednesday, June 7, 2023
Homeबिग ब्रेकिंगसर्पदंश से मां-बेटी की मौत, एक नाजुक स्थिति में

सर्पदंश से मां-बेटी की मौत, एक नाजुक स्थिति में



चोपन नगर के गौरव नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के हैं तीनों सदस्य

चोपन सोनभद्र। बीती रात नगर के गौरव नगर क्षेत्र में घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए।घटना के बाद कालोनी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।आनन फानन में आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही 13 वर्षीया किशोरी सोनी पुत्री ईश्वर की मौत हो गई।

बताते हैं कि स्थिति गंभीर होने पर चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद अनीता पत्नी ईश्वर एवं उसके 10 वर्षीय पुत्र विवेक को जिला अस्पताल हेतु रैफर कर दिया गया लेकिन वहां पर महिला अनीता की भी मृत्यु हो गई और विवेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।




Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News