Tuesday, October 3, 2023
Homeब्रेकिंगपुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा :सड़क किनारे लावारिश हालत में मिली...

पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा :सड़क किनारे लावारिश हालत में मिली महिला को पहुंचाया अस्पताल

-

कर्मा/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरूहा चारागाह के पास मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर लावारिस स्थिति में पड़ी महिला को पीआरबी पुलिस ने पहुचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पहुंचा कर पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की

मिली जानकारी के मुताबिक गीता देवी निवासी ब्रम्ह नगर कालोनी राबर्ट्सगंज की बताई जा रही है।पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी सड़क किनारे महिला को आज भोर साढ़े चार बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार कर उन्हें जिलाअस्पताल भेज दिया।

पीएचसी प्रभारी डॉ0 एस के चतुर्वेदी ने बताया कि गीता नाम की महिला को पुलिस के द्वारा सुबह साढे चार बजे के आसपास भर्ती कराया गया था, महिला के शरीर में बाये तरफ़ काफी चोट लगी है, शरीर मे अन्य जगह भी गंभीर चोट लगी है जिससे महिला रह रहकर बेहोश हो जा रही थी, केवल पानी मांग रही थी। महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए प्रथम उपचार के बाद उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे गिरी पड़ी महिला को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है प्रयास जारी है। चर्चाओं की मानें तो महिला बिसुनपुरा शादी समारोह में जा रही थी। वह भरूहा कैसे गिर गई यह पता नही चल सका ।समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका है कि वह कहा से आयी और उसे कैसे चोट लग गयी। पुलिस छानबीन कर रही है फिलहाल सही स्थिति का पता तो महिला के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,877FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!