संगरूर । संवाद सूत्र । पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के संगरूर जिले में आज एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मजदूरों का एक समूह लहरागागा-जाखड़ मार्ग के किनारे जो मनरेगा के तहत काम कर रहे थे उस वक्त वे सभी अचानक आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है।


हादसा लेहरागागा इलाके के चोतियन गांव के पास जाखल रोड पर हुआ। लगभग 23 मनरेगा मजदूर, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे, और सड़क के किनारे काम कर रहे थे जब कार अचानक उनकी ओर मुड़ गई। इससे पहले कि ड्राइवर वापस जब तक गाड़ी पर कंट्रोल करता गाड़ी कई मजदूरों को निगल चुकी थी। बताया जाता है कि इस टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जबकि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आठ कामगारों की मौत हो गई हैं।

घटना के बारे में बात करते हुए, संगरूर के एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। आठ लोगों को हॉस्पिटल लाया गया। एक व्यक्ति जब हॉस्पिटल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पांच की हालत स्थिर है और दो को दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। कई घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना के पीछे की सही हालात और पीड़ितों के बारे में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।