मुंबई । संवाद सूत्र । 21 अक्टूबर 26 मुंबई के उपनगरीय अंधेरी के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में बीती शाम दूसरे स्तर (लेवल-2) की आग लगने से चार लोग झुलस गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई अग्निशमन दल को शाम 6:18 बजे अंधेरी पूर्व के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड स्थित अब्दुल राशिद कंपाउंड के एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। शाम 6:37 बजे आग को लेवल-2 घोषित किया गया।
आपातकालीन कार्रवाई के लिए दमकल विभाग, पुलिस, अदाणी पावर, 108 एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम के वार्ड कर्मचारियों को तैनात किया गया।








