Wednesday, June 7, 2023
Homeलीडर विशेषहोटल अग्निकांड पर सीएम के सख्त चेतावनी की आंच में सोनभद्र के...

होटल अग्निकांड पर सीएम के सख्त चेतावनी की आंच में सोनभद्र के होटलों की जांच



सोनभद्र से समर सैम
सोनभद्र। लखनऊ के पाश इलाके हज़रतगंज में स्थित होटल लेवाना में अनायास भीषण अग्निकांड के चलते पांच लोगों की होटल के भीतर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। अभी तक हुई प्राम्भिक जांच से पता चला है कि यह मौते धुएँ के कारण दम घुटने से हुई है। वहीं दर्जनों लोगों को गम्भीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने नियम विपरीत चल रहे प्रदेश भर के होटलों से सख्ती से पेश आने के सख़्त आदेश दिए हैं। साथ ही सघन जांच अभियान चलाकर नियम विपरीत चल रहे होटलों एवं गेस्ट हाउस को बंद करने का भी आदेश जारी किया है। इसका असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ने लगा है।

आनन फानन में डीएम सोनभद्र ने भी जांच हेतु एक टीम का गठन कर दिया है। रोबेर्टसगंज में एसडीएम सदर ने फायर विभाग की टीम के साथ नगर के होटलों की जांच की। इस दौरान एक भी होटल मानक को पूरा करता नहीं पाया गया। अब देखना यह है कि ऐसे में समस्त होटलों के खिलाफ शासन प्रशासन क्या कदम उठाता है।

क्या मानक विहीन चल रहे इन होटलों को अल्टीमेटम और नोटिस देकर ही प्रशासन द्वारा अपने कर्तव्य की सिर्फ इति श्री हासिल कर लिया जायेगा या फिर मौत का तमाशा बनते होटलों को नियमपूर्वक संचालित करवाकर मुसाफिरों का स्वर्ग बनाया जाएगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा की मुख्यमंत्री योगी जी के सख़्त आदेश का असर ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कितना होता है।




Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News