फोन पर रोक-टोक से गुस्से में आकर चाकू से,पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में फोन पर रोक-टोक से गुस्से में आकर पत्नी ने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पत्नी के अन्य युवकों से फोन पर बात करने से पति को थी आपत्ति ऐसा करने से पत्नी था रोकता !

मेरठ । विंध्यलीडर संवाददाता । प्रदेश के जनपद मेरठ में एक महिला के रात दिन फोन पर अन्य युवकों से बात करने से नाराज पति के अक्सर मना करने से चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति पत्नी को अन्य युवकों से फोन बात करने पर रोक-टोक करता था जिससे पत्नी नाराज थी।
बताया जा रहा है कि लिसाड़ी गेट में दूसरे युवकों से बातचीत का विरोध करने से नाराज पत्नी ने पहले पति को कॉफी में नशीली दवा देकर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक की चीख सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जबकि आरोपी पत्नी घर से निकल गई।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव नियंत्रित किया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसका इलाज जारी है। विंध्यलीडर को पुलिस से मामले में मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी तारापुरी निवासी युवती से हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं है। युवक अपनी मां के साथ रहता है। उसकी बहन भी दो दिन पहले छह बच्चों के साथ हरियाणा से मायके आई थी।
पीड़ित के परिजनों के मुताबिक, युवक की पत्नी मोबाइल फोन पर अन्य किसी युवकों से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता था। इसी को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। पति ने पत्नी को फोन को लेकर रोका। बताया जाता है कि पति के इस आपत्ति से पत्नी नाराज थी। इसके बाद पत्नी ने नाराजगी में पति को नशीली दवा कॉफी में डालकर पिला दी। पत्नी ने फिर पति पर चाकू से हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और महिला इसके बाद घर से निकल गई।

युवक पर हमले के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन चीख सुनकर कमरे में पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। घरेलू विवाद के चलते महिला ने पति पर हमला किया था।पुलिस का कहना है कि परिजनों, पीड़ित और आरोपी पत्नी के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में जांच जारी है। युवक की हालत गंभीर है। वहीं, महिला हिरासत में है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
