अपना सब ठीकेदार बना लगाया दस लाख चूना , पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
खाते में जमा कराए गए पांच लाख भी नही लौटाया ,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच..........

अनपरा । सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता। एक व्यक्ति ने अपने फर्म का सब ठीकेदार बना शुरू में मजदूरों की मजदूरी व भाड़ा आदि के नाम पर दिया , और जब सब ठीकेदार का विश्वास उस व्यक्ति पर जम गया तो सामग्री आदि मंगाने के नाम पर सब ठीकेदार से अपने खाते में पांच लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद कार्य कराने को लेकर एक लाख रुपये अतिरिक्त मांग लिए गये। जब सामाग्री और मजदूरी समेत कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपये हो गये तो काम बंद कर ठेकेदार पलायित हो गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर प्रसाद दुबे पुत्र विष्णुकांत दुबे निवासी अनपरा सब ठीकेदार ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए धन वापस कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एपी कंस्ट्रक्शन एवं मैटेरियल सप्लायर के नाम से बीना में कार्य कर रहे सतीश कुमार पाण्डेय पुत्र छबीले प्रसाद निवासी देवरी आमघाट मिर्जापुर ठगी की नियत से पैसा वापस नही करना चाह रहे है और पैसा वापस मांगने पर अब फोन पर न सिर्फ टालमटोल कर रहे है, बल्कि पैसा मांगने पर गाली गलौज और धमकी भी दे रहे है।
अनपरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
