Sunday, May 12, 2024
Homeराजनीतिभाजपा ने भरी चुनावी हुंकार, 'त्रिदेव'सम्मेलन के जरिए सपा-बसपा की घेरेबंदी...

भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार, ‘त्रिदेव’सम्मेलन के जरिए सपा-बसपा की घेरेबंदी को तोड़ कार्यकर्ताओं को जीत के दिये गए टिप्स

-

सोनभद्र।विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर सपा-बसपा की कड़ी घेरेबंदी का सामना कर रही भाजपा इस बार त्रिदेवों (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलओ-दो) के जरिए चुनावी समीकरण साध हवा का रुख अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को राबटर्सगंज विधानसभा के ‘त्रिदेव’ सम्मेलन के जरिए, इस रणनीति पर अमल भी शुरू कर दिया गया। शंखनाद के जरिए जहां चुनावी ललकार भरी गई। वहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी फतह के टिप्स सुझाते हुए, जीत के अंतर को पिछली बार से भी अधिक ले जाने का आह्वान भी किया गया।

राबर्ट्सगंज विधानसभा के लिए हुए त्रिदेव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम चुनाव प्रभारी झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानूप्रताप शाही ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। दूसरे दल जहां क्षेत्रवाद, समुदायवाद की बात करते हैं वहीं भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को घर-घर जाकर भाजपा के नीतियों और सिद्धातों से अवगत कराया जाए।
त्रिदेव सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों जगह जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है और सभी समाज-वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। इसको देखते हुए लगातार संगठन को मजबूती देने और लोगों को संगठन की नीतियों से अवगत कराकर भाजपा से जोड़ते रहने की जरूरत है।

राबर्ट्सगंज विधानसभा से प्रत्याशी व विधायक भूपेश चौबे ने सम्मेलन में आये हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में जनता के लिए काम किया है। इस बार भी उनका सपना विधानसभा के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता और नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने किया।

त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्षव भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, अरूण प्रताप सिंह, पूर्व जिला संयोजक गोविंद यादव, राबटर्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत आदि ने भी पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और उन्हें जीत का मंत्र बताते हुए घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!