Saturday, May 4, 2024
Homeब्रेकिंगभाजपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व ब्लाक प्रमुख व तरावां की जिला...

भाजपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व ब्लाक प्रमुख व तरावां की जिला पंचायत सदस्य सपा में शामिल

-

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नेता व रावर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह पटेल व जिला पंचायत सदस्य तरावां ऋतु सिंह आज एन चुनाव के पूर्व भाजपा को छोड़ सपा में हुए शामिल हो गए।

वहीँ चतरा की जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी भी बसपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हो गयी साथ ही विमलेश कुमार पटेल बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने से जहां एक तरफ सत्तारूढ़ भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है वहीं चुनाव के पूर्व सपा अपने गिरते वोट बैंक की भरपाई करने में सफल होती दिख रही है।यहां आपको बताते चलें कि वर्तमान में सोनभद्र के राजनीतिक माहौल में रोज ही कोई न कोई परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

वर्तमान समय के राजनीतिक माहौल में सत्तारूढ़ दल को जहाँ एक तरफ सत्ताविरोधी लहर से जूझना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ अपने परम्परागत वोटों की नाराजगी उस पर एन चुनाव से पूर्व अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों का पार्टी छोड़कर विरोधियों के साथ खड़े होने से पार पाने की जुगत भी लगानी होगी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!