Saturday, April 27, 2024
Homeराजनीतिभाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष पहुंचे नगवां के महुली...

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष पहुंचे नगवां के महुली गांव,किया रात्रि प्रवास,जाना लोगों का हाल

-

सोनभद्र/वैनी ( सुनील शुक्ला )

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलों अभियान के तहत पार्टी कार्यकता गांव गांव में जाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियो से लोगों को रूबरू कराने में लगे हैं ।इसी क्रम में गुरुवार को यूपी ,बिहार और झारखंड बार्डर पर स्थित नगवां विकास खंड जो आदिवासी बनवासी बाहुल्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, में दो दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने बीती रात महुली में रात्रि कालीन विश्राम किया ।


आपको बताते चलें कि नगवां विकास खंड क्षेत्र के दुरुह जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बडैला के महुली गांव में रात में अधिकारी तो दूर कोई छुटभैय्या नेता भी रात्रि कालीन विश्राम नहीं करता है,लेकिन आज उस मिथक को तोड़ते हुए श्री गुप्ता ने दिन में क्षेत्र के झरना, रायपुर ,खलियारी, सुअरसोत ,देवहार ,चडझगड़ा आदि गांवों में जन सम्पर्क करते हुए रात में महुली पहुंचे और गांव में वहां पर वनाधिकार कानून कि कुछ समस्या को लेकर परेशान आदिवासी बनवासी लोगों के बीच में पहुचकर उनकी समस्या को श्री गुप्ता जी ने सुना और समस्या के समाधान कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। महुली गांव में रात्रि में रुककर भाजपा के गांव चलों अभियान के तहत वहां रात्रि कालीन विश्राम भी किया।

जिलाध्यक्ष को अपने बीच में रात को बिश्राम करते देखकर ग्रामीण आदिवासी बनवासी लोग काफी खुश दिखे। शुक्रवार को दिन में जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बडैला खोडैला पनौरा और सोमा गांव में पहुच कर कार्यकर्ता और ग्रामीणो से मिलकर योगी मोदी की अगुवाई में चल रही डबल इंजन की सरकार कि उपलब्धियां बताते हुए ग्रामीणों की समस्या सुनी और उन समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान दालगजन यादव ,रामजतन खरवार, भजन खरवार दूसरे दलों को छोड़कर भा ज पा की सदस्य ग्रहण की। प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र में गांव चलों अभियान के तहत प्रतिदिन 400 कार्यकर्ता अपने घरों से निकलकर गांव गांव में जा रहे हैं और सरकार कि उपलब्धियो को बताते हुए जनता जनार्दन की समस्याओ को भी सुन रहे है और गांव गांव में रात्रि विश्राम कर रहे हैं ।


उन्होंने बताया कि गांव चलों अभियान 6 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। भा ज पा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता के साथ क्षेत्रीय भ्रमण और रात्रि कालीन विश्राम के दौरान अमरेश चेरो अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा, अनिल सिंह उपाध्याय किसान मोर्चा ,पन्ना लाल पासवान जिला महामंत्री अनु मोर्चा, नेहरू सिंह उपाध्याय नगवां मंडल ,प्रवीण कुमार सिंह पुर्व प्रमुख नगवां, वाघे सिंह, विनय कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!