Monday, May 13, 2024
HomeUncategorizedभाजपा का झूठ उजागर करें , क्यों BJP जातिगत जनगणना नहीं चाहती...

भाजपा का झूठ उजागर करें , क्यों BJP जातिगत जनगणना नहीं चाहती – अखिलेश

-

सपा मुखिया ने मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी मीडिया सेल की बैठक में कहा कि भाजपा ने बुलडोजर से प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है। किसान तबाह है कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। जनता को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक फिर एक बार पहुंचाना है।

लखनऊ । Lucknow News ।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज इंटरनेट मीडिया की बहुत बड़ी अहमियत है। मीडिया सेल से जुड़े सभी युवाओं को सक्रिय एवं सजग रहना है। भाजपा फर्जी खबरें प्रचारित करने में माहिर है। जनता को भाजपा के कारनामों से परिचित कराना है। भाजपा के झूठ का खुलासा करने में देर नहीं होनी चाहिए। जनता के संपर्क में रहकर भाजपा की जुमलेबाजी से उन्हें अवगत कराएं।

सपा मुखिया ने मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी मीडिया सेल की बैठक में कहा कि भाजपा ने बुलडोजर से प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है। किसान तबाह है, कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। जनता को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक फिर एक बार पहुंचाना है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर पराजित करना है।

सपा सांसद व अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति विध्वंसकारी है। वह समाज में नफरत फैलाती है। महिलाओं का उत्पीड़न, हिरासत में मौतें भाजपा सरकार के माथे पर कलंक है। भाजपा शासनकाल में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करती है। लोकतंत्र पर हमला भारत की स्वतंत्रता पर हमला है।

समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की मांग इसलिए कर रही है ताकि सबको समानुपातिक भागीदारी तथा सम्मान मिल सके। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। बैठक में प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ शिलान्यास किए हैं। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।

यह भी पढ़ें । Nuh Violence : हरियाणा में नूंह और सारण के धार्मिक जुलूस में हिंसा , 3 की मौत , 15 पुलिसकर्मी घायल , हाई अलर्ट स्कूल – इंटरनेट बन्द ,

भाजपा ने सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। भाजपा के इस झूठ को उजागर करना है। भाजपा की वादाखिलाफी की जानकारी जनता को देना है। प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के बाद भी विकास की गति पर कोई अंतर नहीं आ सका। उत्तर प्रदेश ही देश का भविष्य तय करता है। इसलिए अब 2024 में इंजन का चालक बदलना ही होगा।

UP politics , Akhilesh Yadav , Ex CM uttar pradesh , vindhyaleader news ,

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!